khaskhabar.com: गुरुवार, 12 जनवरी 2017 10:05 PM (IST)
नूंह। बीती
रात गुडगांव-अलवर रोड पर स्थित खेड़ी खुर्द गांव के पास अज्ञात वाहन द्वारा
एक बाईक सवार को टक्कर मारने के बाद बुरी तरह से घायल हो गया। उपचार के
लिए अल-आफिया अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने इसके
शव का पंचनामा करवाकर इसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के
चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों के मुकाबिक रावली गांव का
नफीस पुत्र करीम उम्र 32 वर्ष लगभग बुधवार को नूंह थानांर्तगत गांव खेड़ा से
बाईक पर अकेला आ रहा था। रात्रि नौ बजे के करीब जब वह खेड़ी खुर्द गांव के
पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसके बाद वह बुरी तरह से
घायल हो गया था। घायलावस्था में नफीस को उपचार के लिए अल-आफिया अस्पताल
मांड़ीखेड़ा ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक नफीस
की बाइक को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर
लिया गया है।