Advertisement
राहुल गांधी के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस ने निकाली 'रन फॉर डेमोक्रेसी' रैली

मनीष ठाकुर ने आगे कहा कि राहुल गांधी का जीवन संघर्ष और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का कर्तव्य है कि वे लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आएं और तानाशाही मानसिकता का विरोध करें।
इस रैली में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर ने भी भाग लिया और उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, मोदी सरकार की नीतियां देश को पीछे ले जा रही हैं। संवैधानिक संस्थाएं दबाव में काम कर रही हैं और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खतरे में है। राहुल गांधी की सोच और संघर्ष आज हर युवा के लिए प्रेरणा है।”
उन्होंने बताया कि रैली में सैकड़ों युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और “लोकतंत्र बचाओ, भारत बचाओ” जैसे नारे लगाए। रैली में शामिल युवाओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में देश को एक बार फिर लोकतांत्रिक रास्ते पर लाने का संकल्प लिया।
रैली में शामिल प्रतिभागियों ने कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का आंदोलन है। युवा कांग्रेस की यह पहल पूरे प्रदेश में युवाओं को एकजुट करने और लोकतांत्रिक मूल्यों के पक्ष में खड़े होने के लिए प्रेरित करेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिरमौर
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


