Youth Congress on dharna with farmer problem in dungarpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किसानों की समस्याओं को लेकर यूथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 2:56 PM (IST)
किसानों की समस्याओं को लेकर यूथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
डूंगरपुर। किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को कलक्टे्रट पर डूंगरपुर यूथ कांग्रेस ने धरना व प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट के बाहर आयोजित धरने को जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष असरार अहमद, यूथ कांग्रेस के प्रदेश मंत्री रवि गर्ग और डूंगरपुर यूथ कांग्रेस के गणेश गोगरा ने सम्बोधित किया। इस मौके पर अहमद ने कहा कि ये सरकार सही में सिर्फ फोटोकॉपी की सरकार है। काम नहीं करना इस सरकार की खूबी है। आज प्रदेश व जिले में किसानों की हालात महंगाई के कारण दयनीय हो गई है। इस ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। सरकार ने आज तक फसल खराबे का मुआवजा नहीं दिया है। इधर, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गणेश गोगरा ने कहा कि इस सरकार ने सिर्फ गरीबों का शोषण किया है। प्रदर्शन में डूंगरपुर, चौरासी व सागवाड़ा क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया। सभा के बाद मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया। यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement