Youth committed suicide by hanging-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या की

khaskhabar.com: रविवार, 16 जुलाई 2017 10:42 AM (IST)
युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या की
धौलपुर। जिले के सैपऊ थाना इलाके के मढ़ी मौहल्ले में 28 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिलने से सनसनी फ़ैल गई। परिजनों ने वारदात की सूचना सैपऊ थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक़ मढ़ी मौहल्ला निवासी सुरेंद्र उर्फ़ भोला पुत्र विपतीराम राम पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था। आज बीती रात सुरेंद्र ने कमरे में फांफी का फंदा लगाकर आत्मह्त्या कर ली। सुबह जागर होने पर परिजनों ने जब उसका शव फ़ासी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने बताया कि मृतक पिछले लम्बे समय से तनाव में चल रहा था। जिसके कारण उसने आत्महत्या की है। परिजनों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का मौक़ा मुआयना किया और सैपऊ अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement