young pilgrims arrived Salasar with tiranga-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मन्नत मांगने तिरंगा के साथ सालासर बालाजी धाम पहुंचे युवा श्रद्धालु

khaskhabar.com: बुधवार, 12 अक्टूबर 2016 10:27 PM (IST)
मन्नत मांगने तिरंगा के साथ सालासर बालाजी धाम पहुंचे युवा श्रद्धालु
चूरू। भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देश के युवाओं में देशभक्ति की भावना और देश के लिए कुछ कर गुजरने का जो जज्बा पैदा हुआ है, उसकी बानगी चूरू के सालासर बालाजी में भी देखने को मिल रही है। यहां हरियाणा राज्य से 350 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर ऐसे युवा श्रृद्धालु भी पहुंच रहे हैं, जिनके हाथों में बालाजी की ध्वजा के बजाय तिरंगा लहरा रहा है। महज 20 से 25 साल की उम्र के इन नौजवान में देशभक्ति और सेना के प्रति जज्बा वाकई तारीफ के काबिल है। चूरू जिले के विश्वविख्यात सालासर बालाजी धाम में शारदीय पूर्णिमा को लगने वाले मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों लोग अपनी मन्नतों के साथ बालाजी का ध्वज लिए पहुंच रहे हैं। इन श्रृद्धालुओं में कुछ ऐसे युवा भी हैं, जो देश की सुरक्षा और भारतीय सेना के हौसले की कामना को लेकर हाथ में तिरंगा लिए सालासर बालाजी पहुंच रहे हैं। ऐसे ही कुछ युवा हरियाणा राज्य के गांव चारवाला जिला सिरसा के भी हैं, जो हाथ में तिरंगा थामे 350 किलोमीटर की पैदल यात्रा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इन्हें विश्वास है कि भारतीय सेना द्वारा जिस तरह सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया है। ऐसे मौकों पर बालाजी उनकी रक्षा करें। हरियाणा से पैदल यात्रा कर रहे अनिल शर्मा ने बताया कि उरी हमले में सेना के जवान शहीद हुए थे, उन्हें श्रृद्धांजलि देने के लिए हम ध्वजा की जगह तिरंगा ले जा रहे हैं, साथ ही सर्जिकल स्ट्राइक करके जिन सेना के जवानों ने हमारी रक्षा की थी उनका बालाजी साथ दे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement