कानपुर। ईश्वर की दी गई जिंदगी एक युवक
के लिए इतनी बेरंग हो गई कि उसने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की
जानकारी के बाद घर में जहां मातम पसरा हुआ है तो पति की मौत के बाद पत्नी सदमे में
चली गई।
कल्यानपुर
थानाक्षेत्र के मकड़ीखेड़ा में रहने वाला जयनारायण का बेटा राजू वर्मा राजू वर्मा
भाई राहुल, पत्नी शशी
व बच्चों के साथ रहता हैं। भाई के छोटे होने पर राजू पर ही घर की जिम्मेदारी थी।
वह दैनिक मजदूरी करके अपना व परिवार का भरण पोषण करता था। भाई राहुल ने बताया कि
भाई के वेतन से घर खर्च न चलने पर भाभी एक स्कूल में पढ़ाने लगी, जिससे उनके परिवार का पालन-पोषण ठीक
तरह से हो। यह बात कही न कही भाई को चुभ रही थी कि मेरे वेतन से परिवार नही चल पा
रहा है और पत्नी को भी कमाना पड़ रहा है। जिसके बाद से राजू ने शराब पीना शुरु कर
दिया। रोजाना की तरह सोमवार की रात शराब पीकर भाई आये और बिना खाना खाये पिए कमरे
में सोने चले गये।[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]