Yogi asks cops to remain alert on Shivratri-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

योगी ने पुलिस को दिया शिवरात्रि पर अलर्ट रहने का निर्देश

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 11:47 AM (IST)
योगी ने पुलिस को दिया शिवरात्रि पर अलर्ट रहने का निर्देश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य प्रशासन को शुक्रवार के दिन महाशिवरात्रि के दौरान अलर्ट रहने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार की रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रभागीय और जिला अधिकारियों से शिव मंदिर और सभी कावड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से शिवरात्रि के दौरान अलर्ट रहने को कहा और यही तत्परता 10 मार्च को होली के आने तक बनाए रखना का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कावड़ियों को निर्धारित मार्गो पर चलने के लिए कहें और कोई भी झड़प न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की नियुक्ति की जाए।
इस साल शिवरात्रि शुक्रवार को पड़ रही है, वहीं मुस्लिम समुदाय के लोग शुक्रवार को जुम्मे की नमाज भी पढ़ते हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement