Yoga, Therapy, and Meditation Camp Organized in Lalsot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लालसोट में योग, चिकित्सा व ध्यान शिविर आयोजित

khaskhabar.com: रविवार, 21 दिसम्बर 2025 5:45 PM (IST)
लालसोट में योग, चिकित्सा व ध्यान शिविर आयोजित
लालसोट। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की लालसोट शाखा के तत्वावधान में नेहरू कॉलोनी स्थित गणपति गार्डन में प्रतिदिन प्रातः 6 से 7 बजे तक योग, चिकित्सा एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जो 5 जनवरी तक चलेगा। शिविर का संचालन योगी घनन , अमन प्रताप एवं गौरव कर रहे है। शिविर में योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान के साथ प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत मुद्रा विज्ञान, मर्म चिकित्सा एवं प्राकृतिक उपचार विधियों की जानकारी दी जा रही है, जिससे रोगों से मुक्ति एवं सुस्वास्थ्य प्राप्त किया जा सके। गायत्री परिवार के साधक अनिल घमंडिया, उमेश गौड ने लोगों से शिविर में भाग लेने का आह्वान किया। विकास माठा ने बताया कि भारत विकास परिषद, योग सेवा समिति, विश्व जागृति मिशन एवं गौ सेवा समिति सहित विभिन्न संगठनों के सदस्य तथा योग प्रेमी बड़ी संख्या में भाग ले रहे है। प्रतिदिन सायं 7 से 8 बजे तक विभिन्न मंदिरों में दीप यज्ञ का आयोजन भी किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement