Workshop organized on capacity building for financing micro, small and medium enterprises-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों वित्तपोषण के लिए क्षमता निर्माण पर कार्यशाला आयोजित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024 4:31 PM (IST)
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों वित्तपोषण के लिए क्षमता निर्माण पर कार्यशाला आयोजित
श्रीगंगानगर। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा 24-25 अप्रैल 2024 के दौरान श्रीगंगानगर जिले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वित्तपोषित करने वाली शाखाओं के अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन भारतीय रिज़र्व बैंक, जयपुर के उप महाप्रबंधक विकास अग्रवाल द्वारा किया गया। इस दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक अनिता शर्मा एवं प्रबंधक गौरव सोमनाथ धूत, जिला उद्योग केंद्र से उप महाप्रबंधक दिव्या शर्मा, पंजाब नेशनल बैंक के उप मण्डल प्रमुख सतपाल मेहता, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख रॉबिन पूनिया, राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख अतुल सरदाना, श्रीगंगानगर जिले के अग्रणी जिला प्रबंधक एन. सी. जैन भी उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य एमएसएमई से डील करने वाले बैंक अधिकारियों में एमएसएमई को वित्तपोषित करने से संबंधित विभिन्न दिशा-निर्देशों को लेकर जागरूकता पैदा करना है। कार्यशाला में श्रीगंगानगर जिले में स्थित विभिन्न बैंकों के एमएसएमई से डील करने वाले लगभग 45 बैंकर्स ने सहभागिता की। इस दौरान एमएसएमई पर भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशा निर्देश अकाउंट एग्रीगेटर, सिडबी, द्वारा सीजीटीएमएसई, राज्य में एमएसएमई वित्त पोषण, क्रेडिट रेटिंग, इनवॉयसमेंट के प्रतिनिधि द्वारा टीआरईडीएस एवं बीओबी जयपुर के प्रतिनिधि द्वारा एनपीए प्रबंधन आदि विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। सभी प्रतिभागियों द्वारा इन सत्रों की भरपूर सराहना की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement