Workshop on electronic postal ballots-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इलैक्ट्रोनिक डाक मत पत्र को लेकर कार्यशाला आयोजित

khaskhabar.com: शनिवार, 17 दिसम्बर 2016 5:10 PM (IST)
इलैक्ट्रोनिक डाक मत पत्र को लेकर कार्यशाला आयोजित
हमीरपुर। जिला निर्वाचन कार्यालय हमीरपुर की तरफ से हमीर भवन में इलैक्ट्रोनिक संचारित डाक मतपत्र प्रणाली को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। एसडीएम भोरंज एसके पराशर ने इस कार्यशाला में उपस्थित तहसीलदार निर्वाचन तथा नायब तहसीलदार व जिला भर से कानूनगो निर्वाचन को प्रशिक्षित किया। इसके प्रणाली से दूर-दराज क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारी, सेना और अद्र्ध सैनिक बलों के जवान आसानी से वोटिंग कर सकते हैं। इससे निर्वाचन आयोग के समय की भी बचत होगी। इस अवसर पर एसडीएम भोरंज एसके पराशर ने बताया कि यह कार्यशाला इलैक्ट्रोनिक संचारित डाक मतपत्र प्रणाली के लिए निर्वाचन कार्यालय में कार्यरत तहसीलदार, नायब तहसीलदार और कानूनगो के लिए लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि इलैक्ट्रोनिक संचारित डाक मतपत्र प्रणाली पहली बार निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल हो रही है जिस कारण यह कार्यशाला अत्यंत महत्वपूर्ण थी। उन्होंने बताया कि इस नई प्रणाली से सेना में कार्यरत जवानों और दूर-दराज के क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को अपने मताधिकार के प्रयोग में आसानी होगी तथा इससे निर्वाचन आयोग के समय की भी बचत होगी।

[@ चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement