Workers died due to being hit by a tractor-trolley-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2016 4:05 PM (IST)
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से श्रमिक की मौत
सोनभद्र। जिले के बभनी थाना क्षेत्र के बभनी ग्राम पंचायत के रमईखोरी टोले में शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर एक श्रमिक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। श्रमिक ट्रैक्टर व ट्राली के बीच ज्वाइंटर पर खड़ा होकर अपने घर जा रहा था। बभनी ग्राम पंचायत के रमईखोरी टोला निवासी 20 वर्षीय रामसुन्दर पुत्र रामरतन मजदूरी का कार्य करता था। शुक्रवार की सुबह वह गांव से कुछ दूर ट्रैक्टर ट्राली में लदे बालू को खाली करने के लिए गया हुआ था। ट्रैक्टर ट्राली से बालू खाली कर वह उसी पर सवार होकर अपने घर आ रहा था। रामसुन्दर ट्रैक्टर और ट्राली के बीच ज्वाइंटर पर खड़ा था। घर से लगभग दो सौ मीटर पहले ही ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर बने गड्ढे में उछली, जिससे रामसुन्दर उस पर से गिर गया और ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों को एकत्रित होता देख ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बभनी थाने के एसआई नाथूराम ने बताया कि रामसुन्दर के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ट्रैक्टर व चालक की तलाश की जा रही है।

[@ कहीं सीनियर बादल मना रहे हैं, कहीं जूनियर बादल डरा रहे हैं]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement