worker inured in sonbhadra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नट बोल्ट कसते समय गिरा मजदूर, गंभीर घायल

khaskhabar.com: रविवार, 29 जनवरी 2017 12:08 PM (IST)
नट बोल्ट कसते समय गिरा मजदूर, गंभीर घायल
मिर्जापुर/सोनभद्र। जिले के रेनुकूट में उस समय हडकंप मच गया जब ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड में संविदा पर काम कर रहा एक कर्मचारी गंम्भीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन कर्मचारी बिना सेफ्टी बेल्ट लगाये ऊपर चढ़कर नट बोल्ट कस रहे थे। इस दौरान अचानक 3 में से एक युवक नीचे गिर गया। जिससे उसे गम्भीर चोटें लग गई। बताया जा रहा है कि विनोद सिन्हा के ठेकेदारी में यह तीनों व्यक्ति काम कर रहे थे। घायल को सामान्य उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। आपको बता दें कि ग्रासीम कंपनी मे सेफ्टी नाम का कोई नियम व रेगुलेशन नही है।

[@ मिलिये 94 साल के पंचम सिंह से, जिनसे कांपता था चंबल]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement