Woolen garments were distributed to school children in rajsamand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्कूली बच्चों को वितरित किए ऊनी वस्त्र

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016 3:21 PM (IST)
स्कूली बच्चों को वितरित किए ऊनी वस्त्र
राजसमंद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जनजाति विभाग के समन्वयक पूर्व विधायक बंशीलाल गहलोत द्वारा पीपरड़ा भट्टा जोगी बस्ती पर स्थित स्कूल व आंगनबाड़ी के गरीब बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। गहलोत ने उपस्थित जनसमुदाय को दुव्र्यसनों से दूर रह कर शिक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान करते हुए कहा कि सेवा, भक्ति, बहादुरी के लिए किसी कुर्सी या पद की आवश्यकता नहीं होती। जरूरत है तो सिर्फ नि:स्वार्थ इच्छाशक्ति की। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को आशान्वित किया कि वे उनके हर दुख-सुख में सदैव उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष सिंह राठौड़, अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष परसराम पोरवाड़, युवा नेता कमल शर्मा, हरजेन्द्र सिंह चौधरी, कंचन राठौड़, अखिल भारती डीएनटी वेलफेयर संघ की महामंत्री प्रेम बाई नंगाणी सहित स्कूल व आंगनबाड़ी स्टाफ उपस्थित थे। संचालन नवनियुक्त महामंत्री शंकरलाल नंगाणी ने किया। खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement