Womens Rangoli and Womens Scooty March organized under Sartangari Week-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सतरंगी सप्ताह के तहत महिला रंगोली एवं महिला स्कूटी मार्च का हुआ आयोजन

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 नवम्बर 2023 6:48 PM (IST)
सतरंगी सप्ताह के तहत महिला रंगोली एवं महिला स्कूटी मार्च का हुआ आयोजन
झालावाड़ । विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर स्वीप अभियान के तहत् आयोजित किए जा रहे सतरंगी सप्ताह के छठवें दिन मंगलवार को आमजन एवं महिला मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से ‘‘वोट करूंगी तभी तो बढ़ूंगी’’ नारा व कलर थीम नारंगी पर आधारित महिला रंगोली एवं महिला स्कूटी मार्च (रैली) का आयोजन मिनी सचिवालय से किया गया। महिला स्कूटी मार्च (रैली) को स्वीप प्रभारी एवं जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। स्कूटी मार्च मिनी सचिवालय से खण्डिया चौराहा, राजकीय खेल संकुल, मोटर गैराज, गढ़ परिसर, मंगलपुरा होते हुए पुनः मिनी सचिवालय आकर सम्पन्न हुई। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी झालरापाटन संतोष कुमार मीना द्वारा उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलाई गई। इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी हुकुम चंद मीना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जी.एम. सैय्यद, विधुत विभाग के अधीक्षण अभियंता रामखिलाड़ी मीना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक गौरीशंकर मीना, स्वीप सहप्रभारी जीतमल नागर, शरीरिक शिक्षक अलीम बेग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement