Advertisement
महिला मतदाताओं ने सशक्त लोकतंत्र हेतु रंगोली बनाकर दिया मतदान का संदेश

उन्होंने बताया कि चूरू ब्लॉक स्वीप प्रभारी डॉ शर्मिला छल्लाणी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित नेचर पार्क में आंगनबाडी कार्यकर्ता, राजीविका कार्मिकों व महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने रंगोली बनाकर मतदान दिवस 25 नवम्बर को सवेरे 07 बजे से सांय 06 बजे तक मतदान करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर राजीविका डीपीएम दुर्गा ढाका, एसीएमएचओ डॉ एहसान गौरी, सीडीपीओ सीमा गहलोत ने लोकतंत्र को मतबूत बनाने हेतु शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की।
कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग से बीसीएमओ डॉ जगदीश सिंह भाटी, ओमप्रकाश प्रजापत, बजरंग हर्षवाल, मुकारब खान, मोहम्मद शाहिद, डॉ संजय तंवर, महिला एवं बाल विकास विभाग से ज्योति, शीतल बत्रा, सुमन चौधरी, राजीविका से वीपी सिंह, पवन कुमार, अरविन्द सुतलिया, दीपक दादरवाल, अयूब अली सहित आंगनवाडी कार्यकर्ता आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
चूरू विधानसभा स्वीप टीम से शिवकुमार शर्मा, राकेश सहारण, मीडिया प्रभारी देवेश शर्मा, मुकेश कुमार मीणा, मुकेश खारिया, दशरथ नैण, सुशील कुमार सैनी व सूर्यप्रकाश शर्मा ने आयोजकीय भूमिका निभाई।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय पर राजकीय भींवसरिया उच्च माध्यमिक विद्यालय से शहर के मुख्य बाजार से होते हुए शहर के वार्डों तथा सुजानगढ़ विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र कानूता, मगरासर, जोगलसर, तेहंदेसर, लालगढ़, सालासर, शोभासर में रंगोली कार्यक्रम एवं महिला मार्च निकालकर लोकतंत्र मजबूत बनाने हेतु महिलाओ को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जुगल किशोर जाटोलिया, सीडीपीओ गौरव चौधरी, सह प्रभारी स्वीप प्रमोद कुमार जांगिड़, सहायक विकास अधिकारी जीवन राम नेहरा, प्रधानाचार्य शीतल मिश्रा, महिला सुपरवाइजर चंद्रप्रभा शर्मा, सरोज स्वामी, ब्लॉक कॉर्डिनेटर किशन सिंह, फिरोज, विद्यालय स्टाफ, आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।
मेहन्दी मांड़ना का किया आयोजन
इसी प्रकार जिले की सादुलपुर विधान सभा क्षेत्र की पंचायत समिति व ग्राम पंचायतों में स्वीप नोडल प्रभारी एवं विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह पूनियां के नेतृत्व में सतरंगी सप्ताह अन्तर्गत मतदाता जागरूकता की दिशा में रंगोली व मेहन्दी मांडना का आयोजन किया गया। इस दौरान मतदाताओं को सी-विजिल एप्प के बारे में जानकारी देते हुए एप्प डाउनलोड करवाया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चूरु
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


