khaskhabar.com: सोमवार, 15 अगस्त 2016 4:42 PM (IST)
डूंगरपुर। दोवड़ा थाना इलाके में पारडाथुर गाव में एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया। आज सुबह गांव के 13 वर्षीय भूपेश ने अपनी माँ की हत्या की रिपोर्ट दोवड़ा थाने में दर्ज कराई। 42 वर्षीय पुष्पा ननोमा की रात को किसी ने धारधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी,पुष्पा का शव घर से ही प्राप्त हुआ है ,ये हत्या का मामला अज्ञात लोगो ने सुबह ही अंजाम दिया है। थानाधिकारी बाबूलाल डामौर के अनुसार गले के पास धारधार हथियार के घाव मिले है जिससे प्रथमद्रष्टया इसे हत्या का मामला ही माना जायेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी में रखवा दिया है और मृतका के पीहर पक्ष को भी इसकी सुचना दे दी गयी है।