With Cirque Dikenga, Sarwan trailer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दंगल के साथ दिखेंगा, सरवन का ट्रेलर

khaskhabar.com: रविवार, 25 दिसम्बर 2016 9:47 PM (IST)
दंगल के साथ दिखेंगा, सरवन का ट्रेलर
मोहाली। प्रियंका चोपडा की आनेवाली पंजाबी फिल्म सरवन का ट्रेलर, आमिर खान की हालही में रिलीज हुई फिल्म दंगल के साथ जोडा गया हैं। प्रियंका के प्रोडक्शन हाऊस पर्पल पेबल पिक्चर्स ने निर्माण किया है। निर्माता डॉ. मधु चोपडा, दीपशिखा देशमुख और वाशु भगनानी (पूजा फिल्म्स) और सह निर्माता सिध्दार्थ चोप़डा की फिल्म सरवन का निर्देशन किया हैं, करन गुलियानी ने। विनित मल्होत्रा इस फिल्म के सिनेमटोग्राफर है। दंगल इस साल की, सबसे प्रत्याशित फिल्म हैँ इसलिए सरवन के फिल्ममेकर्स अपनी फिल्म सरवन का ट्रेलर आमिर की इस फिल्म से जोडे जाने से काफी खुश हैं। अंबरदीप सिंह की पटकथा और जतिंदर शाह के संगीत से सजे फिल्म सरवन का यह ट्रेलर पंजाब के क्षेत्र में और विदेशों में दंगल फिल्म के साथ रिलीज हो गया हैँ। विदेशों के करीबन 1200 सिनेमाघरों में दंगल के साथ सरवन के ट्रेलर को देखा जा सकता हैं। अपनी पहली पंजाबी फिल्म सरवन का फस्ट लुक और पोस्टर लाँच करने के बाद अंतरराष्ट्रीय आइकन प्रियंका चोपडा ने टोरंटो में हाल ही में इस पंजाबी फिल्म के प्रत्याशित ट्रेलर को शानदार समारोह में लाँच किया था।फिल्म सरवन, भारत लौटे एक युवा एनआरआई की दिलको छुनेवाली कहानी हैं। यह फिल्म लोहडी के वक्त 13 जनवरी 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होनेवाली हैँ।

[@ Exclusive- दंगल से जगा हरियाणा में उम्मीदों का मंगल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement