khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अगस्त 2016 5:45 PM (IST)
जालौर। शहर के वन-वे रोड स्थित एक
बीमा कम्पनी के कार्यालय में देर रातको कम्पनी के ही अधिकारी ने बाहर ताला
लगाकर कार्यालय में महिलाओं के संग शराब पार्टी की। पुलिस को जानकारी मिलते ही वृत्ताधिकारी डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित,कोतवाल चम्पाराम मेघवाल मय जाप्ता मौके पर पहुंचकर
अधिकारी सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया
ओफिस के ताला लगा
हुआ था जिसे देखते हुए अधिकारियों ने अपनी चतुराई से अधिकारी को अवाज लगाकर बुलाया
और ताला खुलवाया तो एक
व्यक्ति सीढिय़ों से गेट पर आया। उसने स्वयं के कम्पनी में अधिकारी पद पर कार्यरत होना बताया। पुलिस ने उसे
दरवाजा खोलने का आग्रह किया तो वह बोला कि उसका साथी मिठाई लाने गया हुआ है। काफी देर बाद कम्पनी का ही
एक व्यक्ति आया और उसने ताला खोला। पुलिस ने कार्यालय में जाकर देखा तो कथित अधिकारी के साथ दो अन्य महिलाएं भी मौजूद थी।
जो शराब पार्टी कर रही थी।
एक कार्टन में आधा दर्जन से अधिक बीयर की बोतलें भी पड़ी हुई थी। पुलिस तीनों को थाने ले गई। वही पुलिस ने बीमा कंपनी के आला अधिकारियों को सूचना दी शाखा प्रबंधक रवि मेहता ने बताया कि उनके कार्यालय में किसी भी प्रकार का महिला
स्टाफ नहीं हैं।