will become first child friendly sadar police station in the state : Manan Chaturvedi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धौलपुर में राज्य का पहला चाइल्ड फ्रेंडली थाना बनेगा सदर : मनन चतुर्वेदी

khaskhabar.com: बुधवार, 19 जुलाई 2017 11:16 PM (IST)
धौलपुर में राज्य का पहला चाइल्ड फ्रेंडली थाना बनेगा सदर : मनन चतुर्वेदी
धौलपुर। राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी बुधवार को धौलपुर जिले के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंची। उन्होंने सदर थाने में बाल संरक्षण इकाई, बाल संपे्रषण एवं किशोर गृह, अंबेडकर छात्रावास प्रथम और द्वितीय तथा सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। बाल संरक्षण से जुड़े लोगों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों से सर्किट हाउस में बातचीत कर इस क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों में तेजी लाने की बात कही। इस मौके पर चतुर्वेदी ने सदर पुलिस थाने को राज्य का पहला चाइल्ड फ्रैंडली थाना बनाने की घोषणा की। इस थाने की बाल संरक्षण इकाई का प्रभारी रोजाना 3 घंटे क्षेत्र के विद्यालयों में जाकर बच्चों को पॉक्सो एक्ट, बाल श्रम निषेध कानून, बाल विवाह के नुकसान समझाएगा। क्षेत्र में जो बच्चे शिक्षा से वंचित हैं, उन्हें विद्यालयों में प्रवेश दिलवाने में मदद करेगा। चाइल्ड सेल को गुलाबी रंग से पेंट किया जाएगा। इस कमरे में बच्चों के खिलौने होंगे व दीवारों को भी बच्चों की रुचि के हिसाब से चित्रित किया जाएगा। इसी पुलिस थाने से राज्य में एक और नया प्रयोग शुरू होगा। थाने की बाल संरक्षण इकाई और महिला इकाई का एकीकरण होगा। चतुर्वेदी ने सदर थाने की चाइल्ड हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया, बच्चों से संबंधित अपराध रजिस्टर भी देखा। गत 1 माह के भीतर यहां पास्को का 1 मामला दर्ज हुआ है। आरोपित बालक बाल संपे्रषण गृह में है।
मां का प्यार दिया राहुल को

शिशु गृह के निरीक्षण में चतुर्वेदी को लगा कि साढ़े 5 साल के बच्चे राहुल की तबीयत सही नहीं है। समाज कल्याण अधिकारी मनोज आर्य ने बताया कि चिकित्सकों ने मानसिक विमंदित बताया है। इस पर चतुर्वेदी के आंसू झलक आए। उन्होंने 15 मिनट तक बच्चे की मसाज थैरेपी की और दुलारा। इस पर राहुल मुस्कराया भी तथा कुछ इशारा किया। चतुर्वेदी ने निर्देश दिए कि बच्चे की रोज मसाज थैरेपी की जाए। इस कार्य में डॉ. राधेश्याम गर्ग भी सहायता करेंगे। उन्होंने बताया कि ईश्वर की कृपा रही तो प्यार और देखभाल से बच्चा सामान्य जीवन जीने की स्थिति में आ सकता है। राहुल को उसकी मां जिला अस्पताल के पालना गृह में एक पत्र के साथ छोड़ गई थी। पत्र में उसने मानसिक विमंदित बच्चे के पालन-पोषण में अपने को मजबूर बताकर उसे सरकार के हवाले करने की बात कही थी।

छात्रावासों में कूलर लगवाएंगे

अम्बेडकर छात्रावास प्रथम और द्वितीय तथा सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास के निरीक्षण के बाद चतुर्वेदी ने राज्यभर के सरकारी छात्रावासों में कूलर लगवाने की घोषणा की। उन्होंने यहां रह रहे बच्चों को अनिवार्य रूप से खेलकूद गतिविधियों से जोडऩे के निर्देश दिए।

गायत्री परिवार ले जाएगा अंधेरे से उजाले की ओर

चतुर्वेदी ने बताया कि बाल संप्रेषण गृहों से बच्चों के भागने की घटनाओं का विश्लेषण किया है। इन बच्चों के जीवन में अंधेरा है। इन्हें रचनात्मकता से जोडऩे के लिए धौलपुर में गायत्री पविवार की मदद लेंगे। इन्हें योग, ध्यान, विपाषना से जोडेंग़े।

मिलाप कार्यक्रम को मिली सफलता

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement