Wife shot dead, husband charged with murder-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पत्नी की गोली लगने से मौत, पति पर हत्या का आरोप

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 नवम्बर 2016 7:28 PM (IST)
पत्नी की गोली लगने से मौत, पति पर हत्या का आरोप
भिवानी। उमरावत गांव में शराब पीने को लेकर पति-पत्नी में हुए झगङे ने पत्नी की जान ले ली। झगङा इस कदर बढा की दो बच्चों की मां कुसुम (29) की गोली लगने से मौत हो गई। अब मृतक के परिजनों ने उसके फौजी पति पर हत्या का आरोप लगाया है, वहीं आरोपित पति के परिजन खुद गोली मारकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतक कुसुम की मां की शिकायत पर उसके पति औमबीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बता दें कि झज्जर जिला के सेरिया गांव निवासी कुसुम की फरवरी 2004 में भिवानी के उमरावत गांव निवासी ओमबीर के साथ शादी हुई थी। ओमबीर फौज में सिपाही है और रांची में ड्यूटाी करता है। ओमबीर व कुसुम के 10 साल के तरूण व 4 साल के समीर नामक दो बच्चे हैं। फिलहाल ओमबीर पिछले 10-12 दिनों से छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। वीरवार एकाएक गांव में ओमबीर की पत्नी कुसुम की गोली लगने से मौत की खबर आग की तरह फैली। बताया जा रहा है कि फौजी ओमबीर कई दिनों से शराब पी रहा था और उसकी पत्नी उसे शराब पीने से रोकती थी। इसके चलते घर में रोज झगङा होता था। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल लेकर आई। यहां मृतक कुशुम के मामा औमप्रकाश ने आरोप लगाया कि उसकी भांजी कुसुम की उसके पति ने अपनी लाईसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या की है। उन्होने कहा कि कुसुम का पति ओमबीर उसे तंग करता था।
यह भी पढ़े :ट्रंप आलीशान कार में जाएंगे व्हाइट हाउस
यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement