Wife shot dead, husband charged with murder Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पत्नी की गोली लगने से मौत, पति पर हत्या का आरोप

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 नवम्बर 2016 7:30 PM (IST)
पत्नी की गोली लगने से मौत, पति पर हत्या का आरोप
वहीं दूसरी तरफ ओमबीर के बङे भाई दिनेश ने बताया कि ओमबीर रांची से छुट्टी पर आया हुआ था और शराब पीता था। दिनेश ने बताया कि शराब पीने को लेकर उसकी पत्नी व उसके बीच झगङा हुआ। झगङे के बाद ओमबीर घर से बाहर चला गया और उसकी पत्नी कुशुम ने खुद गोली मार कर आत्महत्या कर ली। दिनेश ने बताया खुद ओमबीर के बेटे तरूण ने ये बात बताई है। दिनेश ने बताया कि ओमबीर का घर गांव से बाहर है और वहां उनके अलावा कोई नहीं रहता। घटना के समय घर पर कुशुम व उसके बच्चे ही मौजूद थे। फिलहाल पुलिस ने मृतक कुसुम की मां मूर्ति देवी की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई राम किशन ने बताया कि मूर्ति देवी ने शिकायत दी है कि उसकी बेटी कुसुम की उसके पति ओमबीर ने गोली मारकर हत्या की है। फिलहाल पुलिस कुशुम की आत्महत्या या हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच में जुटी है। यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...
यह भी पढ़े :ट्रंप आलीशान कार में जाएंगे व्हाइट हाउस

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement