प्रेम संबंधों में बाधक बना तो प्रेमी के साथ मिल पति को मार डाला
khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 08:49 AM (IST)
अलवर। बहरोड़ कस्बे में करीब डेढ़ माह पूर्व बानसूर के मुगलपुर निवासी युवक की हत्या कर शव को कस्बे के कॉलेज रोड पर झाडिय़ों में पटकने के मामले का राजफाश करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी उसके प्रेमी व दो सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उप अधीक्षक परमाल गुर्जर के अनुसार कस्बे के कॉलेज रोड पर 4 अक्टूबर को मुगलपर निवासी रतिराम (24)पुत्र जगदीश का शव पड़ा मिला था। शव के गले पर रस्सी के निशान थे। पुलिस ने मामले की जांच के लिए थाना प्रभारी रमेश सिनसिनवार के नेतृत्व में दल का गठन किया, जिन्होंने जांच करते हुए मामले को खोल दिया। मामले में मृतक की पत्नी कमलेश द्वारा अवैध प्रेम संबंधों के चलते अपने प्रेमी के साथ षड्यंत्र रच कर पति की हत्या करवाया जाना पाया गया। प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर कमलेश ने अपने प्रेमी महावीर गुर्जर जो गुडग़ांव में टैक्सी चलाने का काम करता है को बुला कर पति रतिराम को महावीर गुर्जर से पावटा जाकर पैसे लाने को भेज दिया। महावीर गुडग़ांव से बहरोड़ आया और अपने दो साथी पदमाड़ा निवासी अनिल व संदीप को साथ लेकर पावटा जाकर रतिराम को भी साथ ले लिया और कोटपूतली में शराब पी। उसके बाद कोटपुतली से पनियाला होते हुए बबेड़ी के पास पहुंचे और गले में रस्सी डाल कर रतिराम की हत्या कर शव को बहरोड़ के कॉलेज रोड पर डाल गए। उसके बाद वह गुडग़ांव चला गया। मामले के खुलासे में मोबाइल कॉल डिटेल से अहम सुराग मिले, जिसके बाद कड़ी से कड़ी जुड़ती गई। पूछताछ में मृतक की पत्नी सहित अन्य ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी, प्रेमी सहित चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबरयह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर
मुहर