Whose participation, that much share, Brahmin community should get representation in all districts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिसकी जितनी भागीदारी, उसको उतनी हिस्सेदारी, सभी जिलों में मिले ब्राह्मण समाज को प्रतिनिधित्व

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 अगस्त 2023 4:06 PM (IST)
जिसकी जितनी भागीदारी, उसको उतनी हिस्सेदारी, सभी जिलों में मिले ब्राह्मण समाज को प्रतिनिधित्व
-विराट विप्र महाकुंभ कोटा में, 27अगस्त को जुटेंगे 2 लाख ब्राह्मण कोटा। विप्र फाउंडेशन की ओर से रविवार को प्रात: 11 बजे से दशहरा मैदान में विराट महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक भुवनेश्वर शर्मा (चच्चू भैया) ने पत्रकारों को बताया कि महाकुंभ में विप्र समाज अपनी विभिन्न मांगों को केंद्र व राज्य सरकार के समक्ष रखेगा। इस दौरान समाज की दशा और आगामी दिशा को लेकर भी गहन विचार मंथन किया जाएगा। महाकुंभ में राजस्थान प्रदेश के सभी जिलों से तकरीबन 2 लाख विप्र बंधु सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 11 वैदिक ब्राह्मण द्वारा शंखध्वनि के नाद और भगवान परशुराम के पूजाअर्चना के साथ किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाबा सत्यनारायण मौर्य द्वारा भगवान परशुराम की पेंटिंग बनाई जाएगी। दशहरा मैदान में 3 मंच तैयार कराए जा रहे हैं। जिन पर संतजन, बाहर से आए हुए अतिथिगण तथा स्थानीय नेता विराजमान होंगे। कार्यक्रम के लिए चार लाख वर्ग फीट का पंडाल तैयार कराया जा रहा है। वहीं 2 लाख लोगों के लिए भोजन बनना प्रारंभ हो गया है। विप्र महाकुंभ के अवसर पर शहरभर को भी भगवा पताकाओं और भगवान परशुराम के कटआउट से सजाया जाएगा। जगह-जगह हजारों तोरण द्वार लगाए जाएंगे। महाकुंभ में सभी राजनीतिक दलों से जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के आधार पर टिकट की मांग की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement