Who are expressing their problem, announce him traitor says choudhary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Notbandi: परेशानी बयां करने वालों को देशद्रोही करार दिया जा रहा है-चौधरी

khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2016 12:08 PM (IST)
Notbandi: परेशानी बयां करने वालों को देशद्रोही करार दिया जा रहा है-चौधरी
भिवानी। नोटबंदी के बाद होने वाली परेशानियों के विरोध में कांग्रेस की ओर से जनाक्रोश दिवस मनाया जा रहा है। भिवानी में भी कांग्रेस ने सीएलपी लीडर किरण चौधरी के नेतृत्व में शहर में प्रदर्शन कर सरकार से जल्द जनता की परेशानी दूर करने की मांग की। किरण चौधरी ने कहा कि मोदी भक्त दुकानदारों व व्यापारियों को डरा रहे हैं और अपनी परेशानी बयां करने वालों को देशद्रोही करार दिया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने नेहरू पार्क से जनाक्रोश दिवस पर विरोध प्रदर्शन प्रारंभ किया। इस अवसर पर चौधरी के साथ सैंकड़ों कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार से नोटबंदी के बाद होने वाली परेशानियां जल्द दूर करने की मांग की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत मेंचौधरी ने कहा कि नोटबंदी के बाद किसान, मजदूर, व्यापारी, दुकानदार सब परेशान हैं। सभी अपना पैसा निकलवाने के लिए कभी बैंक, कभी एटीएम तो कभी राशन की दूकानों पर लाईनों में लगे रहते हैं। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement