वीआईपी गैलरी से निपटने के बाद मुख्यमंत्री मीडिया गैलेरी में पहुंचे। वहां पर पत्रकारों ने सवाल दागना शुरू कर दिया। यह अलग बात है कि वह कुछ नहीं बोले। उन्होंने केवल यही कहा कि वह निजी कार्यक्रम में यहां पर आये हैं और यहां पर राजनीति की कोई बात नहीं होगी।