सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के संसदीय जिले में सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की चुप्पी के बावजूद हर किसी के जुबान पर अखिलेश का ही नाम रहा। लोग यही कहते दिखे कि जिस तरह से मुलायम सिंह यादव रिश्तों की तासीर समझते हैं उसी तरह से उनके पुत्र अखिलेश यादव भी रिश्तों को निभाना बखूबी जानते हैं।
मुख्यमंत्री बनने से पहले मंगरावा निवासी सपा नेता इमरान अहमद के परिवार में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए वह आये थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी जब इमरान अहमद ने उन्हें आमंत्रित किया तो वह रिश्तों की तासीर को गरमाने के लिए फिर पहुंच गये।