khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 11:59 AM (IST)
मंगलवार को कई जगहों पर जब जाने पहचाने चेहरों को लोगों ने देखा तो पूछताछ शुरू करने पर कतारबद्ध युवक गोलमोल जबाब देकर वहां से निकल गये। लहुराबीर स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा के बाहर भी यह नजारा दिखा। जाने पहचाने चेहरों के देख क्षेत्रीय लोगों ने उनसे पूछा कि कल भी लाइन में खड़े रहे आज फिर तो कुछ युवक सकपका गये और कहा कि घर में शादी है। इस पर युवाओं ने कहा कि चलो तुम्हारे घर चलते है। तो तीनों लाइन से निकल कर पेशाब करने के बहाने रफूचक्कर हो गये। वैसे कुछ बड़े व्यापारी और जिनके घर में मांगलिक आयोजन है, बैंकों में लग रही लम्बी लाइन को देख अपने कर्मचारियों को समय बचाने के लिए कतारबद्ध करवा रहे हैं । नम्बर आने पर खुद वहां पहुंचकर नोट बदल रहे हैं।
यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत