What is the secret behind the long line-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लंबी लाइन के पीछे का राज़ क्या है !

khaskhabar.com: बुधवार, 23 नवम्बर 2016 09:50 AM (IST)
लंबी लाइन के पीछे का राज़ क्या है !
वाराणसी।पांच सौ और हजार रुपये के नोट बदलने के लिए पिछले पांच दिनों से बैंकों और एटीएम केन्द्रों पर लग रही लम्बी लाइन के पीछे गहरा राज भी छुपा हुआ है। कुछ बड़े व्यापारी और हवाला कारोबार करने वालों के साथ शहर के दो नम्बर का व्यापार करने वाले शाम ढलते ही अपने विश्वस्त लोगों के जरिये वर्ग विशेष के गरीब युवाओं-महिलाओं के साथ लेबर मंडी के मजदूरों को कमीशन देकर मध्य रात्रि से ही बैंकों के बाहर लाइन लगवा रहे हैं । इन गरीब लोगों को पांच छ: घंटे लाइन में लगने के बदले चार से पांच सौ रूपया और नाश्ता पानी भी मिल जा रहा है। गरीब युवा मोहरा बन कर अपने पहचान पत्र पर चलन से बाहर बड़े नोट को बदलने में उनकी मदद कर रहे है। उसकी तस्कीद अब बैंकों के आसपास के दुकानदारों के साथ बैंककर्मी भी कर रहे है। इनके चक्कर में सही लोग भी घंटों लाइन में खड़े होने का परेशानी झेल रहे है। यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया, देखिए तस्वीरें... यह भी पढ़े : शादी की शहनाई में बजी पीएम मोदी की धुन, थिरक रहे लोग

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement