प्रतापगढ़ । वनपुरा नीकट ग्राम पंचायत जाजली के अटल सेवा केंद्र पर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण पंचायत शिविर लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने की । शिविर में कई विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की जानकारी के साथ समस्याओं का समाधान भी किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाईयां वितरित की।
शिविर में चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों के ब्लड ग्रुप को चेक किया और कई मरीजों को जांच कर नि शुल्क दवाईयां भी दी गई । वहीं शिविर में ग्रामीणों को स्वच्छ रहने और अपने घर में शौचालय का निर्माण कर उसका उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। शिविर में सरपंच गंगा मीणा, सचिव राधेशयाम मीणा के आलावा, राजस्व विभाग, चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग, जनता जल योजना, महिला बाल विकास विभाग सहकारिता विभाग समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, वन विभाग, विधुत विभाग, आयोजन विभाग परीवहन विभाग पशुपालन विभाग शीक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज