Weekly review meeting held-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

khaskhabar.com: सोमवार, 24 मार्च 2025 4:54 PM (IST)
साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
डूंगरपुर। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला परिषद के ईडीपी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीएचईडी, एवीएनएल, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, चिकित्सा, कृषि, सहकारिता, जलसंसाधन, राजीविका, नगरपरिषद, श्रम विभाग, पशुपालन विभाग, राजीविका, उच्च शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों को पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना एवं प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। बैठक में संपर्क पोर्टल एवं जनसुनवाई में दर्ज प्रकरण, निस्तारण, ई-फाइलिंग की भी समीक्षा की गई तथा न्यून प्रगति वाले विभागों को गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के निर्देश प्रदान किये।
बैठक में पीएचईडी विभाग के पेयजल आपूर्ति, सोलर प्रोजेक्ट, बजट घोषणाओं के अनुपालन, गर्मी में पेयजल आपूर्ति हेतु टैंकर एवं अन्य प्रबंधन की जानकारी लेते हुए निर्देश प्रदान किये। एवीएनएल की समीक्षा के दौरान विद्युतआपूर्ति , सूर्य घर योजना, कृषि कनेक्शन, बजट घोषणा अनुपालन एवं क्रियान्विति, शिक्षा विभाग में अपार आईडी अपडेशन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में आयुष्मान कार्ड, एवं गर्मियों में चिकित्सा व्यवस्थाओं, कृषि विभाग में प्रशिक्षण एवं मिनी किट वितरण, जल संसाधन विभाग में मनरेगा के अंतर्गत मरम्मत के प्रस्ताव, राजविका मैं बैंक खाता खोलने, पशुपालन विभाग में हेल्थ सर्टिफिकेट जारी करने, मेडिकल कॉलेज में वार्ड तैयार होने, मॉक ड्रिल, क्रिटिकल वार्ड हेतु भूमि चिन्हित करने आदि के संबंध में महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश प्रदान किये।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश कुमार धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement