Weekly Column: Ears to the Walls Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

साप्ताहिक कॉलमः दीवारों के कान

khaskhabar.com: रविवार, 02 अप्रैल 2023 11:55 PM (IST)
साप्ताहिक कॉलमः दीवारों के कान
सजा राहुल गांंधी को हुई, असर पड़ा राजस्थान टूरिज्म परः राजस्थान दिवस मनाने को लेकर पर्यटन विभाग की तैयारी धरी की धरी रह गईं। हर साल 30 मार्च को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के टेंडर तत्काल निरस्त हो गए। कारण किसी को पता नहीं चला। लेकिन, कहावत है कि दीवारों के भी कान होते हैं। सो, बात लीक हो गई। पता चला कि राहुल गांधी को सजा होने के साथ ही सदस्यता चली गई। बंगला भी छीन लिया गया। यह दुख सरकार से देखा नहीं गया। इसलिए दुख की घड़ी में जश्न कैसा। वैसे भी जब कांग्रेस पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ सत्याग्रह, धरना-प्रदर्शन, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है, तो जश्न मनाने का औचित्य नहीं है। इसलिए ढाई करोड़ रुपए से अधिक के टेंडर, जो जारी हो चुके थे, निरस्त करने पड़े। टेंडर निरस्त होने से जो कलाकार आते, कार्यक्रम प्रस्तुत करने, उन्हें भी अपनी आजीविका से हाथ धोना पड़ा। अब कलाकारों को कौन समझाएं कांग्रेस के राजकुमार का दुख सरकार से देखा नहीं गया। इसलिए यह सब कुछ हुआ। अब क्या कलाकारों को भी कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन में शामिल होना पड़ेगा?

4/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement