राजस्थान में चल पड़ी लाभार्थी पॉलिटिक्सः
यह
कांग्रेस का लाभार्थी है और ये भाजपा का लाभार्थी। जी हां, राजस्थान में
लाभार्थी पॉलिटिक्स पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार के वक्त शुरू हुई थी। पीएम
नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों लाभार्थियों से संवाद किया था। वहीं एक कदम
आगे बढ़कर पूर्व सीएम वसुंधराराजे ने लाभार्थियों को अपने हस्ताक्षर युक्त
शुभकामना संदेश भेजा था। इसी परिपाटी को आगे बढ़ाते हुए चुनावी वर्ष में अब
सीएम अशोक गहलोत ने भी लाभार्थी उत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने
लाभार्थियों से सीधा संवाद भी किया। लेकिन, खास बात यह रही कि भरतपुर के
कार्यक्रम में उन्होंने भीड़ में बैठे लाभार्थियों से हाथ उठवा लिए। दरअसल,
वे देखना चाहते थे कि कार्यक्रम में कितने वास्तविक लाभार्थी आए हैं। कहीं
ऐसा तो नहीं कि अफसरों ने मनरेगा और मंडियों की लेबर लाकर बिठा दी हो।
भीड़ में उठे हाथों को देखकर वे संतुष्ट हुए कि काफी लाभार्थी आए हैं।
उन्हें उम्मीद है राज्य की योजनाओं के लाभार्थी इस बार सरकार जरूर रिपीट
कराएंगे। वहीं विपक्षी दल भाजपा के दिग्गजों का कहना है कि केंद्र की
योजनाओं का राजस्थान में ज्यादा से ज्यादा प्रचार किया जाए। केंद्र की
योजनाओं से यहां के ज्यादा लाभान्वितों को जोडा जाए।