होशियारपुर। एजुकेशन सिटी के नर्सिंग कालेज में एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया जिसमें कनेडा के सीनेका कालेज की प्रो. बरेंडा ने स्वस्थ परीक्षण पर कालेज के विद्यार्थियों को संबोधन किया । इस अवसर पर कालेज की प्रिंसीपल प्रो. मीनाक्षी चांद ने उनका स्वागत किया ।
इस अवसर पर बच्चों को संबोधन करते हुए बरेंडा ने बताया कि पूरे शरीर का निरीक्षण कैसे किया जाए ,जिसमें मरीज के बेहोश होने पर उसका निरीक्षण, मरीज की नब्ज कैसे चैक की जाती है और कितनी प्रकार की होती है प्रो. बरेंडा ने पेट के नार्मल जांच के बारे भी बच्चों विस्तृत जानकारी दी । अंत में प्रो. राजकिरण कौर ने प्रो. बरेंडा का धन्यवाद किया इस अवसर पर प्रो. पूनम तूर, प्रो. मनप्रीत कौर , प्रो. अमनदीप कौर , प्रो. जसप्रीत कौर के अलावा कालेज का समस्त स्टाफ उपस्थित था
खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी
सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos