Waterlogging due to rain in Nuh, MLA Aftab Ahmed met DC for drainage-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नूंह में बरसात से हुआ जल भराव, निकासी के लिए विधायक आफताब अहमद ने डीसी से की मुलाकात

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 अगस्त 2024 2:51 PM (IST)
नूंह में बरसात से हुआ जल भराव, निकासी के लिए विधायक आफताब अहमद ने डीसी से की मुलाकात
नूंह। जिले में पिछले कई दिनों से रुक रुक कर हो रही बरसात से ग्रामीण अंचल में जल भराव की स्थिति बन गई है। जल भराव को लेकर नूंह विधायक आफताब अहमद ने जिला के डीसी से बरसाती पानी निकासी को लेकर अलग अलग गावों से आए लोगों को लेकर मुलाकात की है तथा जल्द से जल्द बरसाती पानी निकासी के उचित प्रबंध करने के लिए कहा गया। वहीं जिला उपायुक्त धीरेंद्र ने कहा कि पिछले कई दिनों से रुक रुक कर बरसात हो रही है जिसकी वजह से कई गांव में जल भराव की स्थिति बन गई है सभी गांव में पानी निकासी के प्रबंध जल्दी ही कर दिए जाएंगे। नूंह विधायक आफताब अहमद ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस बार जिले में बरसात लगातार हो रही है। वही जिला प्रशासन को भी अपनी पूरी तैयारी करके रखनी चाहिए थी। आफताब अहमद ने कहा कि 15 दिन पहले एडीसी से बरसात के पानी निकासी को लेकर मुलाकात की थी जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया था कि पानी निकासी के उचित प्रबंध किए जाएंगे। लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से बरसाती पानी निकासी को लेकर कोई उचित प्रबंध नहीं किए गए हैं। जिसकी वजह से जिले में अधिक बरसात होने की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त है।
विधायक ने कहा कि नूंह शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचल में भी जल भराव की स्थिति बनी हुई है। अधिक बरसात की वजह से फसल पूरी तरह से खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बार की तो फसल खराब हो चुकी अगर पानी की निकासी नहीं किया तो अगली फसल के लिए भी लाले पड़ सकते है। आज डीसी से मुलाकात कर कहा गया है कि जल्द से जल्द बरसात के पानी की निकासी का प्रबंध किया जाए और लगातार हो रही बरसात की वजह से खराब हुई फसल की गिरदावरी करा कर मुआवजा दिया जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement