Advertisement
डूंगरपुर में पंचायतीराज उपचुनाव के लिए मतदान दल रवाना, कल होगा मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि डूंगरपुर जिले में पंचायत उपचुनाव के तहत रविवार को जिला परिषद के सदस्य पद पर पीठ व कुआं और आसपुर पंचायत समिति की वार्ड संख्या छह बनकोड़ा के सदस्य पद पर मतदान होगा। उन्होंने यह भी बताया कि तीनों पदों पर सुचारु मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए कुल चौबीस मतदान केंद्रों पर 98 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों के लिए 98 मतदान दलों को रवाना किया गया है, जबकि 30 मतदान दलों को रिजर्व में रखा गया है।
चुनाव को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें 12 सेक्टर ऑफिसर की तैनाती के साथ 150 सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है। मतदान दलों की रवानगी स्थल, महाविद्यालय में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा बेहतरीन व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रशिक्षण से लेकर मतदान सामग्रियों के वितरण तक के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। साथ ही, हर कार्य के निष्पादन हेतु लगातार उद्घोषणा के माध्यम से मतदान दलों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। स्थल पर चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल, भोजन एवं अल्पाहार आदि का भी समुचित प्रबंध किया गया था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डूंगरपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


