Advertisement
बीकानेर की 6 नगर पालिकाओं में वोटिंग : दोपहर 1 बजे तक देशनोक में 64.35 प्रतिशत मतदान, खाजूवाला में प्रत्याशी-वोटर भिड़े

खाजूवाला में प्रत्याशी और मतदाता के बीच विवाद: पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय स्थित वार्ड नंबर 5 के मतदान केंद्र पर कांग्रेस प्रत्याशी और एक मतदाता के बीच तीखी झड़प हो गई। मतदाता ने प्रत्याशी पर धमकाने का आरोप लगाया। तनाव बढ़ता देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और व्यवस्था बहाल कराई।
श्रीडूंगरगढ़ में ईवीएम खराब: वार्ड नंबर 22 के सनशाइन स्कूल (गौरव पथ रोड) केंद्र पर मतदान शुरू होने से पहले मॉक पोल के दौरान ईवीएम के दो-तीन बटन जाम हो गए। सूचना मिलते ही तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मशीन को दुरुस्त कर सुचारु मतदान शुरू कराया।
दोपहर 1 बजे तक मतदान के आंकड़े
सुबह 10 बजे जहां देशनोक में 36.31% और नापासर में 27.02% मतदान दर्ज हुआ था, वहीं दोपहर 1 बजे तक देशनोक में 64.35% और नापासर में 52.51% तक आंकड़ा पहुंच गया। जिले की सभी छह निकायों में शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। बीकानेर नगर निगम के लिए मतदान पहले ही बुधवार को संपन्न हो चुका है।
श्रीडूंगरगढ़ वार्ड 17 पर चतुष्कोणीय मुकाबला
श्रीडूंगरगढ़ का वार्ड संख्या 17 इस चुनाव में सबसे हॉट सीट बना हुआ है। यहां से श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच के जतन सिंह राजपुरोहित मैदान में हैं, जो मंच की ओर से सभापति पद के प्रमुख दावेदार भी माने जा रहे हैं। इस सीट पर उन्हें भाजपा के भरत, कांग्रेस के श्रीकिशन और माकपा (CPIM) के आरिफ से कड़ा मुकाबला मिल रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बीकानेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


