Advertisement
यूपी चुनाव: सुरक्षा के बीच तीसरे चरण का मतदान जारी, इनकी प्रतिष्ठा दांव पर

सबसे ज्यादा मतदाता सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में हैं। इनकी संख्या 4,98,573 है। सबसे कम मतदाता सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में है। यहां कुल 2,72,294 मतदाता हैं।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तीसरे चरण में कुल 16,671 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जबकि मतदेय स्थलों की संख्या 25,607 है। इस चरण में कुल 826 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें महिला प्रत्याशियों की संख्या 105 है।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदेय स्थलों पर 3123 डिजिटल कैमरा, 1411 वीडियो कैमरा लगाए गए हैं। 4609 माइक्रो ऑव्जर्वरों की तैनाती की गई है। मतदेय स्थलों की सुरक्षा के लिए 837 कंपनी अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में फरु खाबाद जिले की कायमगंज, अमृतपुर, फरु खाबाद, भोजपुर तथा हरदोई जिले की सवायजपुर, शाहाबाद, हरदोई, गोपामऊ, सांडी, बिलग्राम मल्लावां, बालामऊ, संडीला में मतदान हो रहा है।
कन्नौज की छिबरामऊ, तिरवा, कन्नौज तथा मैनपुरी जिले की मैनपुरी, भोंगांव, किशनी, करहल विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इसके साथ ही इटावा जिले की जसवंतनगर, इटावा, भरथना और औरैया जिले की बिधूना, डिबियापुर, औरैया सीटों पर भी वोट डाले जा रहे हैं।
तीसरे चरण के तहत कानपुर देहात की रसूलाबाद, अकबरपुर रनिया, सिकंदरा, भोगनीपुर तथा कानपुर नगर की बिल्हौर, बिठूर, कल्याणपुर, गोविंदनगर, सीसामऊ, आर्य नगर, कानपुर नगर, कानपुर कैंट, महाराजपुर, घाटमपुर विधानसभा सीट पर मतदान हो रहा है।
उन्नाव जिले की बांगरमऊ, सफीपुर, मोहान, उन्नाव, भगवंत नगर, पुरवा तथा लखनऊ की मलिहाबाद, बख्शी का तालाब, सरोजनीनगर, लखनऊ कैंट, लखनऊ वेस्ट, लखनऊ नॉर्थ, लखनऊ ईस्ट, लखनऊ सेंट्रल, मोहनलालगंज विधानसभा सीट पर मतदान हो रहा है।
बाराबंकी जिले की कुर्सी, रामनगर, बाराबंकी, जैदपुर, दरियाबाद, रुधौली तथा सीतापुर जिले की महोली, सीतापुर, हरगांव, लहरपुर, बिसवां, सेवता, महमूदाबाद, सिधौली, मिश्रिख विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है।
[# इलाहाबाद में बसपा ने उतारे लखपति, करोड़पति: पढिये खास रिपोर्ट]
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



