Advertisement
पंजाब में किसकी सरकार, आज फैसला करेंगे मतदाता

अकाली दल के लिए 60 सीटें हासिल कर पिछले प्रदर्शन को दोहरा पाना मुश्किल माना जा रहा है। भाजपा को तब 12 सीटें मिली थीं, लेकिन दबी जुबान में भाजपा कार्यकर्ता कह रहे हैं कि अकाली दल के प्रति नाराजगी का खामियाजा उन्हें भी भुगतना पड़ सकता है। कांग्रेस ने 42 सीटें जीती थीं और एक आजाद विधायक का समर्थन पार्टी के साथ था। आजाद विधायक के तौर पर दो बैंस बंधुओं ने जीत दर्ज की थी। बैंस बंधु अब आप के साथ मिल कर लड़ रहे हैं। पिछले चुनाव में पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने पंजाब पीपुल्स पार्टी का गठन कर अकाली-भाजपा गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उनकी पार्टी को करीब छह फीसदी वोट मिले, लेकिन एक भी सीट पर जीत नहीं पाई। बाद में उन्होंने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में कर लिया, इससे लोगों के बीच ऐसा संदेश देने की कोशिश की गई कि इससे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की राह आसान हो जाएगी। इसके साथ ही भाजपा से अलग हुए तेजतर्रार नेता नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू भी हाथ के साथ आ गए हैं।
मालवा, मााा और दोआबा, तीन हिस्सों में बंटे पंजाब के करीब दो करोड़ लोगों को ग्यारह सौ से ज्यादा उम्मीदवारों के भाग्य का कल फैसला करना है। इस दौरान सभी पार्टियां अपने-अपने चुनावी एजेंडे का ले कर लोगों के बीच जा चुकी हैं। नशा पंजाब में सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा रहा है। सभी पार्टियों ने लोगों से पंजाब को नशा मुक्त करने का वादा किया है। सतलुज-यमुना जोड़ नहर के निर्माण पर भी सभी पार्टियों ने एक-दूसरे से बढ़ कर पंजाब का हितैषी दिखाने की कोशिश की है। लाखों युवाओं से रोजगार का वादा किया गया है। सभी पार्टियों ने एक-दूसरे से बढ़ कर घोषणा पत्र तैयार किए हैं। मुफ्त में बिजली-पानी के बाद अब सस्ती दरों पर घी-चीनी का वादा किया जा रहा है।
बरसों से चुनावी वादे सुनते आ रहे जालंधर के लहंबर सिंह का कहना है, ‘वादे हैं, वादों का क्या? चुनाव के बाद सत्ता में आने वालों को सिर्फ अपना परिवार और रिश्तेदार याद रहते हैं, जनता से किसी का कोई सरोकार नहीं होता।’ गढ़शंकर के चरणजीत सिंह मुफ्त घी-चीनी के वादे पर कहते हैं, ‘माल-ए-मुफ्त, दिले बेरहम। मदद के नाम पर सरकारी खजाने को लुटाने में किसी को कोई दर्द नहीं होता। कभी आपने सुना है कि किसी नेता ने अपनी जेब से किसी जरूरतमंद को एक रुपया भी दिया हो? इससे आप समा लें कि हमारे नेता कितने संवेदनशील हैं।’ लुधियाना के अमरीक सिंह ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि सत्ता में आने वाली पार्टी लोगों से किए वादे इस तरह से पूरे करेगी कि किसी के सामने कोई तकलीफ बाकी नहीं रहेगी, लेकिन हर बार वही मुद्दे होते हैं और वही तकलीफें! न मुद्दे बदलते हैं और न परेशानियां। करें क्या, वोट तो क्या? वोट तो किसी न किसी पार्टी को देना ही है। सत्ता में बदलाव के बावजूद हमारी परेशानियां कभी कम नहीं होतीं।
उम्मीद पर दुनिया कायम है और इसी उम्मीद पर पंजाब के लोग एक बार मतदान फिर मतदान करेंगे।’ चुनाव के बाद क्या पंजाब के हालात बदलेंगे? लोगों के सामने यही सबसे बड़ा सवाल है। बहरहाल, चुनाव प्रचार थम चुका है और शनिवार को सभी उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम मशीनों में बंद हो जाएगा।
[@ क्या हमनाम विगाड़ पाएंगे वोट समीकरण ! ]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



