Voters should vote without fear and impartially on 25th November.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भय मुक्त और निष्पक्ष होकर 25 नवम्बर को मतदान करें मतदाता

khaskhabar.com: बुधवार, 01 नवम्बर 2023 6:24 PM (IST)
भय मुक्त और निष्पक्ष होकर 25 नवम्बर को मतदान करें मतदाता
-जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से की अपील श्रीगंगानगर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने मतदाताओं से अपील की है कि वे 25 नवम्बर 2023 को भय मुक्त और निष्पक्ष होकर मतदान करें। अंशदीप बुधवार को पुरानी आबादी क्षेत्र के श्यामनगर, देवनगर और जवाहरनगर क्षेत्र में छजगरियां बस्ती में मतदाताओं की जागरूकता के लिए आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थितजनों को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 25 नवम्बर 2023 को जिले की 6 विधानसभाओं में मतदान किया जा सकेगा। मतदान के लिए आवश्यक सभी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि वे 25 नवम्बर 2023 को मतदान केन्द्र पर जाकर अपने-अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। भय मुक्त और निष्पक्ष होकर मतदान करें। किसी तरह के बहकावे, प्रलोभन में आकर मतदान नहीं करें।
जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने भी उपस्थितजनों से अपने-अपने मताधिकार का उपयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। इसलिए सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर एएसपी सतनाम सिंह, सीओ सिटी प्रशान्त कौशिक और संबंधित पुलि थाना प्रभारी सहित अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement