Voluntary blood donation and tree plantation in Kushinagar on the birthday of Chief Minister Yogi Adityanath-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर कुशीनगर में स्वैच्छिक रक्तदान व पौधरोपण

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 जून 2025 11:21 AM (IST)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर कुशीनगर में स्वैच्छिक रक्तदान व पौधरोपण
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर कुशीनगर विधायक पी.एन. पाठक द्वारा कुबेरस्थान बाजार में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य समाजसेवा और जनहित में योगदान देना था। शिविर में कुल 6 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी सहयोग प्रदान किया। रक्तदान के साथ पर्यावरण का संदेश भी चूंकि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस भी मनाया जाता है, इसी अवसर पर विधायक पी.एन. पाठक ने शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित जनता को हरित जीवनशैली अपनाने और अधिकाधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
समाजसेवा और जन-जागरूकता की पहल
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO), कुशीनगर एवं परोप्रकाश सिंह उर्फ गोलू सिंह समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया और वृक्षों की महत्ता पर बल दिया।
विधायक पी.एन. पाठक ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस पर सेवा और संवेदनशीलता के इस कार्यक्रम का आयोजन कर हम उनके नेतृत्व में प्रदेश के विकास और सामाजिक जिम्मेदारियों को आगे बढ़ा रहे हैं। रक्तदान जीवनदान है और पौधारोपण भविष्य की सुरक्षा।”
जन सहयोग से ही बनेगा हरित और स्वस्थ समाज
रक्तदान और पौधारोपण जैसे आयोजनों के माध्यम से न केवल सामाजिक सेवा को बढ़ावा दिया जा रहा है, बल्कि आमजन को भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों में काफी उत्साह देखने को मिला और सभी ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सहभागिता का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement