VIP visit to the fair will not Khatu, a meeting chaired by the district collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खाटू मेले में नहीं होंगे वीआईपी दर्शन,जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक

khaskhabar.com: मंगलवार, 31 जनवरी 2017 8:27 PM (IST)
खाटू मेले में नहीं होंगे वीआईपी दर्शन,जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक
सीकर। जिला कलेक्टर डॉ. के. बी. गुप्ता ने आगामी 28 फरवरी से 9 मार्च तक में भरने वाले खाटूश्यामजी के मेले की व्यवस्थाओं व तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को दायित्व सौंपे और कहा कि मेले में इस प्रकार के बेहतरीन इंतजाम होने चाहिए जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हों तथा वे सुखद अनुभूति के साथ दर्शन कर लौटें। उन्होंने कहा कि मेले में वीआईपी दर्शन के पास नहीं जारी किए जाएंगे तथा पार्किंग व्यवस्था नि:शुल्क रखी जाएगी। भंडारे आदि भी पार्किंग क्षेत्र से बाहर ही आयोजित किए जाएंगे तथा धर्मशालाओं, होटलों में बिना पहचान पत्र के यात्रियों को नहीं रखा जा सकेगा। संदिग्ध व्यक्ति धर्मशालाओं में नहीं ठहर सकेंगे। उन्होंने मेले के दौरान समुचित विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति के निर्देश देते हुए कहा कि दुकानों में अग्निशमन व्यवस्था करनी होगी। अग्निशमन यंत्र नहीं रखने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। होटल, रेस्टोरेंट, भंडारे, मंदिर कमेटी रसोई आदि में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते हुए पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसओ एवं उनके दल द्वारा इस बात की समुचित निगरानी तय की जाएगी। श्याम मंदिर कमेटी की ओर से समुचित संख्या में अस्थाई शौचालय आदि बनाए जाएंगे। जिला कलेक्टर ने रोडवेज को समुचित संख्या में बसें लगाने के निर्देश दिए और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे मेला क्षेत्र में एंबुलैंस व दवा आदि के समुचित इंतजाम रखें। उन्होंने कहा कि अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का समुचित निर्वहन करें और किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें। कचरे का नियमित रूप से समुचित निस्तारण होना चाहिए। विद्युत के ढ़ीले तारों को 20 फरवरी तक कसवायें। उन्होंने दो बड़ी व छोटी क्रेन की व्यवस्था रखने, उपखण्ड अधिकारी की अनुमति बिना सर्कस, मोत का कुंआ, झूले आदि नहीं लगाने, डीजे की अनुमति नहीं देने, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पांच नियंत्रण कक्ष स्थापित करने, स्काउट गाईड के स्वयंसेवकों की सेवा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मण्ढ़ा तिराहे से लामियां रोड़ तथा खाटू-रींगस रोड को नो वैन्डर जोन घोषित किया जाए। मेला क्षेत्र में पुरूष-महिला मोबाईल टॉयलेट की समुचित व्यवस्था रखी जाए। कैमरा लगाने के लिए निर्देश दिये।

[@ इस देवस्थान पर चट्टानें भी झुकाती हैं श्रद्धा से सिर]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement