villagers protested at Collectorate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर धरना देकर किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 नवम्बर 2016 8:12 PM (IST)
ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर धरना देकर किया प्रदर्शन
झुंझुनूं । सूरजगढ़ उपखंड के घंडावा गांव में पिछले तीन माह से अवैध बोरिंग चल रही है। शिकायत करने पर काम रोक दिया जाता है और कुछ दिन बाद फिर शुरू कर दिया जाता है। ऐसे में अब परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर धरना देकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि सूरजगढ़ का स्थानीय प्रशासन बोरिंग करने और करवाने वालों से मिला हुआ है। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उलटा शिकायत करने वाले ग्रामीणों को आए दिन धमकियां मिल रही है। ग्रामीणों ने कहा है कि यदि अभी भी प्रशासन कोई कदम नहीं उठाता है तो वे आमरण अनशन करेंगे। यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच... यह भी पढ़े :ट्रंप आलीशान कार में जाएंगे व्हाइट हाउस

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement