villagers blocked the State Highway for indecency of Bankkarmion-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बैंककर्मियों की अभद्रता को लेकर ग्रामीणों का राज्यमार्ग पर जाम

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 जनवरी 2017 5:12 PM (IST)
बैंककर्मियों की अभद्रता को लेकर ग्रामीणों का राज्यमार्ग पर जाम
धौलपुर। बसेड़ी उपखंड के बैंकों में पैसा नहीं मिलने और बैंककर्मियों की ओर से अभद्रता करने को लेकर गुरुवार को गुस्साए लोगों ने बसेड़ी जगनेस राज्यमार्ग पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। लोगों ने बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के बैंककर्मियों पर पैसे नहीं देने और अभद्रता करने का आरोप लगाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइष कर दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। दूसरी ओर मामले को लेकर बैंक मैनेजर ने उल्टा ग्रामीणों पर ही अभद्रता करने का आरोप लगा दिया।

[@ खास खबर EXCLUSIVE: सांसद सुरेन्द्र नागर ने समाजवादी विवाद पर तोड़ी चुप्पी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement