Vikas Rath flagged off, will promote state government schemes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विकास रथ को दिखाई हरी झंडी, राज्य सरकार की योजनाओं का विकास रथ करेंगे प्रचार-प्रसार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 दिसम्बर 2025 10:29 PM (IST)
विकास रथ को दिखाई हरी झंडी, राज्य सरकार की योजनाओं का विकास रथ करेंगे प्रचार-प्रसार
सिरोही। राज्य सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने शुक्रवार को बढता राजस्थान हमारा राजस्थान के तहत सिरोही कलेक्ट्रेट परिसर से विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के गांव—ढ़ाणी जाकर राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार- प्रसार करेंगे और आमजन को सरकार की योजनाओं से जोडने का काम करेंगे। विश्नोई ने बताया कि विकास रथ में उपलब्ध सुझाव पेटिका के माध्यम से जनता से विभिन्न सुझावों को भी लिया जाएगा। 26 दिसम्बर तक विधानसभावार प्रचार प्रसार करने वाले इन रथों के लिए सम्बन्धित उपखंड अधिकारी को नोडल अधिकारी एवं सम्बन्धित विकास अधिकारी को सह नोडल अधिकारी बनाया गया है। इन रथों द्वारा विधानसभा वार एलईडी स्क्रीन पर राज्य सरकार से जुडी विभिन्न योजनाओं का प्रसारण किया जाएगा। साथ ही, प्रचार सामग्री का वितरण भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में 200 विकास रथ भेजे गये हैं। इसके माध्यम से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राज्य सरकार की 2 वर्ष की उपलब्धियों, फ्लैगशिप योजनाओं, नीतिगत सुधारों की जानकारी ऑडियो/वीडियो के माध्यम से आमजन तक पहुचाई जाएगी।
कार्यक्रम में विधायक समाराम गरासिया, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवरान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल, डॉ. रक्षा भंडारी, गणपत सिंह राठौड भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement