Advertisement
महासतिया में 425 साल पुरानी छतरियों के बीच पंचतत्व में विलीन हुईं विजयाराज कुमारी : बारिश में भीगी अंतिम यात्रा, मां को मुखाग्नि देते हुए छलक पड़े लक्ष्यराज सिंह के आंसू

रास्ते भर उमड़ा जनसैलाब: साढ़े चार किलोमीटर लंबी इस अंतिम यात्रा में पूर्व राजपरिवारों के सदस्य, जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में उदयपुरवासी शामिल हुए। अंतिम दर्शन के लिए सड़कों के दोनों ओर शहरवासी कतारबद्ध खड़े रहे और नम आंखों से पार्थिव देह पर पुष्पवर्षा की।
पारिवारिक सदस्य रहे साथ: अंतिम यात्रा में बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, उनके पुत्र (दिवंगत राजमाता के पोते) और परिवार के अन्य सदस्य साथ चल रहे थे।
ऐतिहासिक महासतियाजी में संपन्न हुईं रस्में
मेवाड़ राजवंश के 425 साल पुराने ऐतिहासिक छतरियों वाले श्मशान स्थल 'महासतियाजी' में बारिश के बीच सभी पारंपरिक वैदिक और राजसी रस्में पूरी की गईं। मंत्रोच्चार के बीच मुखाग्नि की रस्म अदा की गई।
शिक्षा और समाज सेवा में समर्पित रहा जीवन
विजयाराज कुमारी का उदयपुर में शैक्षणिक विकास और सामाजिक सरोकारों से गहरा लगाव रहा। उन्होंने 1980 के दशक में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल (MMPS) के आधुनिकीकरण और उसे व्यवस्थित शैक्षणिक ढांचा देने में ऐतिहासिक योगदान दिया था।
गौरतलब है कि उनके पति अरविंद सिंह मेवाड़ का पिछले वर्ष मार्च में 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। माता-पिता दोनों की छत्रछाया उठ जाने से आज पूरा मेवाड़ डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और राजपरिवार के साथ इस शोक की घड़ी में खड़ा नजर आया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


