Vigilance Committee -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों में प्राथमिकता से कार्यवाही करें:जिला कलक्टर

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 नवम्बर 2016 5:03 PM (IST)
सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों में प्राथमिकता से कार्यवाही करें:जिला कलक्टर
जैसलमेर । जिला कलक्टर मातादीन शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने की कार्यवाही करें जिससे लोगों को इस उच्च स्तरीय फोर्म से समय पर राहत मिलें। जिला कलक्टर ने बैठक में समिति में दर्ज एक-एक प्रकरण की विस्तार से समीक्षा की एवं परिवादियों को भी मौके पर सुना। समिति में दर्ज 27 प्रकरणों में से विभागीय अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही किए जाने के बाद 14 प्रकरण समिति स्तर से निस्तारित कर दिए गए जिससें परिवादियों को राहत मिली है। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि जिले में कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सुचारू रूप से चल रही है। अतिरिक्त जिला कलक्टर के.एल.स्वामी ने बैठक में समिति में दर्ज एक-एक प्रकरण को विस्तार से रखा एवं विभागों द्वारा प्रस्तुत अनुपालना रिपोर्ट से अवगत कराया उन्होंनें विभागीय अधिकारियों को अनुपालना रिपोर्ट बैठक से पूर्व भेजने के निर्देष दिए। जिला रसद अधिकारी औंकारसिंह कविया ने जिले की सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर प्रकाश डाला। जिला कलक्टर शर्मा ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर के.एल.स्वामी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारायणसिंह चारण, उपखंड अधिकारी कैलाशचन्द्र शर्मा के साथ ही संबधित विभागां के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
इन्हें मिली राहत
बैठक में जिला कलक्टर ने प्रकरण वार चर्चा की एवं परिवादी पिंकी देवी पोकरण के मामलें में रोडवेज द्वारा उसकी पेंशन पीपीओं स्वीकृत करनें पर इस प्रकरण को समिति स्तर से निस्तारित कर दिया गया। इसी प्रकार परिवादी फतेहखां निवासी कलरों की बस्ती नाचना व अमरसिंह निवासी रूपसी के बिजली बिल की ज्यादा राशि के मामलें में विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा बिल में सुधार करनें पर, परिवादी लखाराम के मामलें में विकास अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत को नियमानुसार कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...
यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement