Vigilance arrested ASI taking bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विजीलैंस ने रिश्वत लेते हुए ए.एस.आई को रंगे हाथों दबोचा

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 जनवरी 2019 9:14 PM (IST)
विजीलैंस ने रिश्वत लेते हुए ए.एस.आई को रंगे हाथों दबोचा
चंडीगढ़। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने कार्यालय ई.ओ. विंग, पुलिस लाईन, लुधियाना में तैनात ए.एस.आई. महेन्दर सिंह (1514) को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए.एस.आई को शिकायतकर्ता रछपाल सिंह निवासी गांव लोहारा, लुधियाना की शिकायत पर पकड़ा गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उसकी फर्म के खि़लाफ दी गई शिकायत पर कार्यवाही न करने के बदले ए.एस.आई महेन्दर सिंह द्वारा 50,000 रुपए की मांग की गई है और सौदा 40,000 रुपए में तय हुआ है। विजीलैंस द्वारा शिकायत की जांच के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में पहली किश्त के 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकद्दमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement