vicious mobster lakhan arrested from the chambal ravines-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शातिर डकैत लाखन चंबल के बीहड़ों से गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 07 नवम्बर 2016 7:44 PM (IST)
शातिर डकैत लाखन चंबल के बीहड़ों से गिरफ्तार
धौलपुर। बाड़ी के बत्तीपुरा गांव में 26 अक्टूबर की रात 15 हथियारबंद बदमाशों की ओर से 6 दलित परिवारों को बंधक बनाकर लाखों की डकैती करने और 13 भैंसों को साथ ले जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बाड़ी पुलिस ने मामले में सफलता हासिल करत हुए शातिर बदमाश लाखन को मुगलपुरा के पास चंबल के बीहड़ों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से भैंसे भी बरामद कर ली। पुलिस की पूछताछ में आरोपी के डकैती और लूट की करीब एक दर्जन वारदातों को करना स्वीकार किया है। आरोपी ने पुलिस को अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। जिनमें दो आरोपी और शातिर बदमाश दशरथ और रामविलास की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां... यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement