राजसमंद। नीलकंण्ठ काबरी महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार को क्षत्रिय महासभा के चुनाव हुए जिसमें देवरिया के कालुसिंह चुण्डावत को अध्ययक्ष पद पर चुना गया अध्ययक्ष पद का चुनाव नीलकंठ महादेव के समक्ष गोटी सिस्टम से हुआ। बैठक की अध्यक्षता रामसिंह ने की।
जानकारी के अुनसार बताया कि अमावस्या को राजपुत समाज सराय में समाज के सैकड़ो पंच जन एकत्रित हुए और चुनाव की चर्चा हुई सभी पंचो ने चुनाव गोटी सिस्टम से करवाने का निर्णय लिया इस पर समाज के कुछ पंच अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार होने से दो गोटिया बनाई जिसमें कालुसिंह चुण्डावत व दुसरा ईन्द्रसिंह नाम लिखकर भोलेनाथ के समक्ष रखा गया बाद में एक छोटे बालक द्वारा एक गोठी उठाई गई वह गोटी समाज के पंचों के समक्ष लाकर खोली गोटी से कालुसिंह चुण्डावत अध्यक्ष पद पर चुने गये समाज के लोगो ने अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया बाद में काबरी महादेवजी के दर्षन कराये गये बाद में अध्यक्ष चुण्डावत ने कार्यकारिणी का विस्तार किया जिसमें उपाध्यक्ष पद पर केनपुरिया के ईन्द्रसिंह मोजावत को चुना गया बाद में युवा अध्यक्ष काचुनाव हुआ जिसमें युवा अध्यक्ष के लिए गोपालपुरा के भैरूसिंह देवड़ा को चुना गया।