VHP Hitcintk campaign launched-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विहिप का हितचिन्तक अभियान शुरु

khaskhabar.com: रविवार, 13 नवम्बर 2016 6:01 PM (IST)
विहिप का हितचिन्तक अभियान शुरु
जयपुर। विश्व हिंदू परिषद जयपुर महानगर की ओर से रविवार को शहर के आराध्य देव गोविंद देव मंदिर में हितचिन्तक अभियान की शुरुआत की गई। धर्म की रक्षा हेतु विहिप ने 13 नवम्बर से 27 नवम्बर तक पूरे भारत में हितचिन्तक अभियान की शुरुआत की है। कार्यक्रम का शुभारम्भ विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री एवं राजस्थान प्रभारी महावीर भाई एवं जयपुर महानगर के अध्यक्ष अर्जुन सिंह सिसोदिया ने किया। विहिप के प्रान्त मीडिया प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद द्वारा हिन्दुओं को संगठनों से जोडने के लिए हितचन्तक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें विहिप परिषद के केन्द्रीय मंत्री महावीर भाई ने बताया कि हितचिन्तक अभियान से जोडने के लिए एक मिस कॉल नम्बर दिया गया है इस नम्बर पर मिस कॉल करने पर पूरे देश भर के हिन्दू समाज के लोग जुड़ जायेंगे। पूरे जयपुर प्रान्त में करीब तीन लाख सदस्य बनाये जायेंगे। जयपुर महानगर मंत्री रामसिंह ने बताया कि जयपुर महानगर में सभी वार्डों में हितचिन्तक बनाना शुरु किया गया है इसकी शुरुआत गोविन्द देव जी से की गई इसके बाद आदर्श नगर, राजापार्क, छोटी चौपड़, बडी चौपड़, विश्वकर्मा, विद्याद्यर नगर, मालवीय नगर, मानसरोवर, प्रताप नगर में हितचन्तक बनाए गए। यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं ग़म... पढ़े पूरा मामला
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement